राहुल गाँधी का मोदी सरकार पर करारा प्रहार

 

19 .03 . 2019  

ईटानगर  अरुणाचल प्रदेश में आज भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष  राहुल गाँधी जी ने लोगो को संबोधित किया। जिसमे उन्होंने  मोदी सरकार पर  हमले किये जो सत्य पर आधारित थे। राहुल जी ने लोगो को मोदी सरकार का वो आइना दिखाया जिसे सरकार छुपाने की कोशिश कर रही है। खुद को देश का चौकीदार बताने वाले मोदी जी ने अपनी चोरीयो को छुपाने के लिए आज बीजेपी के हर सदस्य को चौकीदार बना दिया है। 

राहुल गांधी जी ने बताया कैसे मोदी जी ने  राफेल  डील जो  भारतीय वायु सेना 526 करोड़ में करके आई थी। उसे खुद जाकर फ्रांस में बदल कर आते हैं और 1600 करोड़ में करके आये।   जिसका  सीधा फायदा अनिल अंबानी की कंपनी को दिया गया।  जो लगभग 30 हजार करोड़ था।  मोदी जी वैसे तो देशभक्ति दिखाने में कभी पीछे नहीं हटते लेकिन पुलवामा  हमले के बाद उन्होंने  ऐसे कार्य किए  जो एक प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देते है। उन्होंने 3 घंटे तक इंटरनेशनल पार्क में फोटो शूट कराया साथ ही  मोदी जी ने भारत के 6 एयरपोर्ट अडानी के नाम किये। देश के चौकीदार के होते हुए देश से कर्ज़ा लेकर ललित मोदी और नीरव मोदी जैसे लोगो चोरियां करके विदेश  भाग जाते हैं। यहां तक कि डिफेंस मिनिस्ट्री से राफेल डील की फाइल चोरी हो जाती है। और मोदी जी को इस बारे में कुछ पता नहीं  है। इसके साथ ही राहुल गांधी जी ने कई वायदे भी किए।  

2019 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की तरफ से देश के लोगों को  एक तोहफा मिलेगा। कांग्रेस पार्टी  गब्बर सिंह टैक्स हटाकर G.S.T लाएगी जिसमे सिर्फ एक टेक्स होगा।  इसके साथ ही राहुल जी ने ऐलान किया कांग्रेस पार्टी मिनिमम इनकम की गारंटी  देगी जिसके लिए एक रूपरेखा बनाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश को एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देगी और किसानों की फसल के पास ही उन्हें फूड प्रोसेसिंग प्लांट देने का वादा आज राहुल गांधी जी ने किया। 

राहुल गांधी जी ने कहा कांग्रेस पार्टी अरुणाचल प्रदेश को एक स्पेशल नजरिया से देखती  है।  जो मोदी सरकार  नहीं समझ सकती।  इसे कैसे बेहतर बनाना है यह कांग्रेस पार्टी बखूबी जानती है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने कहा कांग्रेस पार्टी कभी भी सिटीजन अमेंडमेंट बिल को पास नहीं होने देगी।  इसी के साथ ही राहुल गांधी जी ने अरुणाचल प्रदेश को एक बेहतर प्रदेश बनाने का लोगों को भरोसा दिलाया।

मेनिफेस्टो में राहुल जी ने किया वादा,कांग्रेस करेगी सब के साथ में ‘न्याय’

देश में फिलहाल 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है ज़िसमें कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है! जिसमें उनका…

English