राहुल गाँधी का मोदी सरकार पर हमला

 

19 .03 . 2019  

ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में आज भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने लोगो को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पर हमले किये गये जो सत्य पर आधारित थे। राहुल जी ने लोगों को मोदी सरकार का वो आइना दिखाया जिसे सरकार छुपाने की कोशिश कर रही है। खुद को देश का चौकीदार बताने वाले मोदी जी ने अपनी चोरीयो को छुपाने के लिए आज भाजपा के हर सदस्य को चौकीदार बना दिया है। 

राहुल गांधी जी ने बताया कि कैसे मोदी जी ने राफेल डील को भारतीय वायु सेना को 526 करोड़ में देकर आई थी। वह खुद जाकर फ्रांस में बदल आते हैं और 1600 करोड़ रुपये में करके आये। जिसका शानदार फायदा अनिल अंबानी की कंपनी को दिया गया। जो लगभग 30 हजार करोड़ था। मोदी जी वैसे तो देशभक्त दिखे कभी पीछे नहीं हटते लेकिन आतंकियों के हमले के बाद उन्होंने ऐसे कार्य किए जो प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देते। उन्होंने 3 घंटे तक इंटरनेशनल पार्क में फोटो शूट के साथ ही मोदी जी ने भारत के 6 एयरपोर्ट अडानी के नाम पर रखे। देश के चौकीदार के होते हुए देश से कर्ज़ा लेकर ललित मोदी और नीरव मोदी जैसे लोग चोरियाँ करके विदेश भाग जाते हैं। यहां तक कि रक्षा मंत्रालय से राफेल डील की फाइल चोरी हो जाती है। और मोदी जी को इस बारे में कुछ पता नहीं है। इसके साथ ही राहुल गांधी जी ने कई बातें भी कही हैं।  

2019 कांग्रेस चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की तरफ से देश के लोगों को एक तोहफा मिलेगा। कांग्रेस पार्टी गब्बर सिंह टैक्स लागू जीएसटी लाएगी जिसमें सिर्फ एक टैक्स होगा। इसके साथ ही राहुल जी ने कांग्रेस पार्टी की न्यूनतम इनकम की घोषणा की है जिसके लिए एक रूपरेखा बनाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को एक बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर देने और किसानों की फसल के पास ही उन्हें फूड प्रोसेसिंग प्लांट देने का वादा आज राहुल गांधी जी ने किया। 

राहुल गांधी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अरुणाचल प्रदेश को एक विशेष नजरिया से देखती है। जो मोदी सरकार नहीं समझ सकती। इसे कैसे बेहतर बनाना है यह कांग्रेस पार्टी बखूबी चलती है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी शहर संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने देगी। इसी के साथ ही राहुल गांधी जी ने अरुणाचल प्रदेश को एक बेहतर प्रदेश बनाने का वादा किया था।

हिन्दी